बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पतिरिहा खुर्द निवासी कृष्णा उरांव की 28 वर्षीय प|ी अनिता देवी की मृत्यु के बाद समाज सेवी शौकत खां ने उसके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने उक्त परिवार को 75 किलो चावल, 25 किलो आटा, 25 पैकेट बिस्किट, 10 किलो आलू, 10 किलो प्याज, 5 किलो चना दाल का सत्तू, 4 किलो चीनी, 2 किलो सरसों तेल, 2 किलो नमक, 1 किलो अरहर दाल, 1 किलो चना दाल, 1 किलो मसूर दाल 2 किलो सर्फ, 3 पीस साबुन, 3 पीस लक्स साबुन, गमछा, स्कूल बैग एवं अन्य जरूरत के सामान प्रदान किए। इस संबंध में उन्होंने कहा कि बंशीधर नगर की पतिरिहा निवासी अनिता का सांप काटने से मौत हो गई थी। वह आदिवासी परिवार के अत्यंत गरीब और असहाय परिवार की है। घर में खाने को भी कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए राहत सामग्री लेकर आए है। उन्होंने ग्रामीण जनता से इन लोगों को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस महिला के तीन बच्चे हैं। इन सभी बच्चों को वे अपने खर्च पर पढ़ाएंगे। इस मौके पर मुखिया पंकज प्रताप देव, आनंद प्रकाश कमलापुरी, मंटू पांडेय, राजीव कुमार कमलापुरी सहित मृतक के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
िमसाल
बंशीधर नगर की पतिरिहा निवासी अनिता उरांव का सांप काटने से मौत हो गई थी
राहत सामग्री देते समाजसेवी शौकत खान।