सरकार की दमनकारी नीति व बच्चों के साथ भेदभाव का करेंगे विरोध
बानसूर. कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए निजी स्कूल संघ के अध्यक्ष।
बानसूर | कस्बे के बाईपास रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल में शुक्रवार को निजी स्कूल संघ बानसूर की कार्यकारिणी की बैठक संघ अध्यक्ष आरसी यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शान्तिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। संघ अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सभी निजी स्कूल संचालकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नए सत्र में बिना टीसी प्रवेश नहीं लिया जाएगा तथा सरकार की दमनकारी व बच्चों के साथ भेदभाव की नीति का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर रतीराम, देशराज, हंसराज कुमावत, सुरेन्द्र, किशन सिंह, विजय यादव, देवेन्द्र, विजय सैनी, ख्यालीराम, हीरालाल सिरोहीवाल, राकेश चौधरी, पूर्ण यादव, गिर्राज प्रसाद एवं समस्त कार्यकारिणी मौजूद रहे।