गांव ज्ञानपुरा में नगर परिषद के पूर्व आयुक्त ठाकुर रोशन सिंह शेखावत व अलवर यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय भागवत गर्जना कथा के चौथे दिन के कथा वाचक जुगल किशोर ने कहा कि ईश्वर आपके द्वारा मन से पुकारने पर सदैव आपके साथ खड़े रहते है। यदि आप सच्चे मन से याद करते है तो वे जरूर आते है और लोगों के संकट हो दूर करते हैं। कथा के अंत में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अलवर यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत, उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह शेखावत, प्रताप सिंह शेखावत, एसीजेएम शक्ति सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गोविन्द प्रधान, जितेन्द्र राठौड़ आदि मौजूद थे।