पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा का बूथ संरचना सप्ताह कल से, तैयारी के लिए हुई बैठक

भाजपा का बूथ संरचना सप्ताह कल से, तैयारी के लिए हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| बूथ संरचना सप्ताह की तैयारी को लेकर भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने 21 से 28 मई तक बूथ संरचना सप्ताह में बूथ समितियों के सत्यापन और संशोधन करने की जानकारी दी। सप्ताह के दौरान मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और जिला स्तरीय पार्टी व मोर्चे का पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सत्यापन कार्य के लिए मुंडावर में उमेश शर्मा प्रभारी व दुर्गादत्त शर्मा सह प्रभारी, अलवर ग्रामीण में राजकुमारी तीर्थानी प्रभारी व घनश्याम खेड़ापति सहप्रभारी, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में मुल्कराज बीका प्रभारी व सुनीता मीणा सहप्रभारी, अलवर शहर में देवेंद्र यादव प्रभारी व अशोक गुप्ता सहप्रभारी, थानागाजी में सोहनलाल सुलानिया प्रभारी व सतीश गुप्ता सहप्रभारी, बानसूर में नरेश शर्मा प्रभारी व सुरेंद्र शास्त्री सहप्रभारी, बहरोड़ में जोगेंद्र गुप्ता प्रभारी व शिवचरण यादव सहप्रभारी, किशनगढ़बास में उम्मेद भाया प्रभारी व कन्हैयालाल सहप्रभारी, तिजारा में सुरेश यादव प्रभारी व राजेश जांगिड़ सहप्रभारी, रामगढ़ में संजय नरुका प्रभारी व अशोक चौधरी सहप्रभारी तथा कठूमर में रामोतार चौधरी प्रभारी व राजकुमार पंडा सहप्रभारी लगाए गए हैं।

विधि प्रकोष्ठ बहरोड़ की कार्यसमिति घोषित : भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंजनी कुमार अवस्थी ने प्रकोष्ठ की बहरोड़ की कार्यसमिति घोषित की है। कार्यसमिति में जयप्रकाश शर्मा संयोजक, नवीन कुमार शर्मा एवं दुष्यंत कुमार शर्मा सह संयोजक और 11 सदस्य नियुक्त किए हैं।

खबरें और भी हैं...