बानसूर | ग्राम पंचायत बामनवास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूक लोगों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। राजवीर ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल परिसर में पक्षियों के लिए 21 परिंडे बांधे गए जिसमें नियमित पानी व दाना डालने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर राजवीर, करण कुमार, शिशुपाल भाटी, हरिराम धाकड, जीवण पहलवान, अशोक, विक्रम आदि मौजूद थे।