बानसूर. सामूहिक अवकाश के संबंध में पीईईओ को ज्ञापन देते हुए।
बानसूर | राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सेवा परिषद के तीनों सेवा संवर्ग के सदस्य 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। पंचायत समिति बानसूर में कार्यरत नवीन पद स्थापित ग्राम विकास अधिकारियों को छोड़कर सभी ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत प्रसार अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का प्रार्थना पत्र विकास अधिकारी को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, रामबाबू छीपी, संजय शर्मा,जगदेव मीणा आदि उपस्थित थे।