पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।

बानसूर | ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बानसूर के तत्वावधान में बाईपास स्थित सेंट जेवियर स्कूल में 6 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मावकाश आवासीय शिक्षण प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटी बैंक संचालक आर.सी. यादव व विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त बीईईओ जसवंत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ कैंप प्रभारी बीईईओ सोमदत्त शर्मा ने बताया कि कैंप में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को गुणवतापूर्वक शिक्षा देने के लिए एडवांस में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षित ट्रेनर के रूप में लीलाराम यादव, गिर्राज गुप्ता, गोविंद गुप्ता, राजाराम चौधरी व दयानंद शर्मा होंगे। इस अवसर पर अशोक कुमार, मदनलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, लालचंद, विनय सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...