पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर में महिलाओं ने लगाए परिंडे

मंदिर में महिलाओं ने लगाए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. सोमवार को महिला वैश्य समिति के तत्वावधान में अट्टा मंदिर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाती महिलाएं।

राजगढ़ | महिला वैश्य समिति के तत्वावधान में अट्टा मंदिर पर परिंडे लगाए गए। महिला वैश्य समिति की जिला उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल ने बताया कि इस मौके पर समिति की महिलाओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए इनमें नियमित पानी भरने व पक्षियों के जीवन बचाने के लिए चुग्गा डालने का संकल्प जताया। इस अवसर पर अध्यक्ष अर्चना भांगला, चंद्रकांता घीया, पवन जैन, सुनीता माहेश्वरी सहित समिति की सभी महिलाएं मौजूद रही।

किशोरी : कस्बे के राउमावि परिसर में सोमवार को सुबह 11 बजे सामाजिक सेवा शिविर के तहत सखा संगम समूह, जय मां दुर्गा नवयुवक मंडल सदस्यों व विद्यालय की छात्राओं ने मिल जुलकर विद्यालय परिसर व बगीचे में पक्षियों के लिए 11 परिंडे लगाए व परिंडों में पक्षियों के लिए नियमित जल भरने का संकल्प लिया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि परिंदों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नंदकिशोर शर्मा, पूरण मल मीना, लालाराम शर्मा, मातादीन शर्मा, जय मां दुर्गा नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वार्ड पंच दुलीचंद रैगर, सुभाष शर्मा, राधेश्याम शर्मा, चिरंजीलाल मीना, रतन सैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...