बानसूर में डिस्कॉम का तकनीकी सहायक निलंबित
अलवर| जयपुर डिस्कॉम के एसई बीएस मीणा ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बानसूर एईएन कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक महेंद्र चौहान को निलंबित कर दिया है। कार्मिक अधिकारी केवल कृष्ण गुप्ता ने बताया कि तकनीकी सहायक महेंद्र चौहान का निलंबन काल के दौरान मुख्यालय जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय रहेगा।