किसान क्लब में जैविक खेती व ड्रिप सेट अनुदान के लिए किया जागरुक
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से ग्राम रामपुर, बहरामकाबास एवं हरसौरा ग्राम पंचायत में किसान क्लब जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नाबार्ड अलवर के डीडीएम विवेक रघुवंशी ने किसानों को किसान क्लब की महत्ता के बारे मे बताया साथ ही किसान क्लब से जुड़कर लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हुए जैविक खेती के बारे में समझाया। सहायक कृषि अधिकारी सुरेश यादव ने विभाग द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया साथ में ड्रिप सेट अनुदान के लिए किसानों को जागरूक किया। उद्यान विभाग से हंसराज ने किसानों को उद्यान विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी हरसौरा यादराम ने विभाग की जानकारी बताई। संस्था सचिव गोकुल सैनी ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए युवा जागृति किसान क्लब के किसानों को किसान क्लब से जुड़कर कृषि में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गिर्राज सैनी, सुरज्ञानी, महेश कुमार, हरीश सैनी सहित महिला पुरुष किसान उपस्थित थे।
बानसूर. किसानों को जानकारी देते अिधकारी।