ग्रामीणों ने पानी-बिजली की समस्या बताई
बानसूर | किसान फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीरा चौधरी ने बानसूर क्षेत्र के गांवों का दौरा कर समस्याओं की जानकारी ली। चौधरी ने ग्राम कानूनगोवाली स्वामियान की ढाणी में बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों ने पानी-बिजली की समस्याएं बताई जिसको दूर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बाबूलाल स्वामी, ओमप्रकाश स्वामी, बद्री प्रसाद, छीतर स्वामी, रामवतार सहित महिलाएं उपस्थित थी।