परशुराम जयंती पर अाज कई कार्यक्रम
बानसूर | कस्बे के परशुराम भवन पर ब्राह्मण समाज बानसूर अध्यक्ष गंगालहरी पारीक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 18 अप्रैल को परशुराम भगवान की जयंती समारोह बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सभी विप्र बंधुओं को परशुराम जयंती मनाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे भगवान परशुराम की पूजा अर्चना होगी।
रैणी : अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना का कार्यक्रम रैणी कस्बे के काला खदाना स्थित सनराइज स्कूल परिसर में बुधवार सुबह नौ बजे विप्रबंधुओं की मौजूदगी में आयोजित होगा।
थानागाजी : कस्बे में बुधवार सुबह रामलीला मैदान से दुपहिया वाहन रैली का आयोजन होगा। कार्यक्रम में परशुराम सेवा समिति के कार्यकर्ता दुपहिया वाहन रैली व सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर 22 अप्रैल को सुबह कस्बे में रामलीला मैदान से भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन होगा।