विधानसभा चुनाव में आप सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : वाजपेयी
बानसूर | आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी दीपक वाजपेयी ने कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वाजपेयी मंगलवार को बानसूर में कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से विचार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बानसूर से तीन नामों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आम आदमी पाटी विधानसभा चुनाव में तीसरी शक्ति के रूप में उभरेगी। इस अवसर पर रामगोपाल यादव, बलवंत योगी, पवन योगी, राकेश सैनी, अनिल यादव, राजेन्द्र सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।