पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौलतराम ने जीती कामड़े की कुश्ती

दौलतराम ने जीती कामड़े की कुश्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. . कुश्ती में पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि।

बानसूर | गांव भोजकाबड़ में बाबा जयरामदास महाराज का मेला संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर में बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं धोक लगाकर मन्नत मांगी। दोपहर बाद कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें पहलवानों ने भाग लिया। कामड़े की कुश्ती ग्राम टोडियाकाबास के पहलवान दौलतराम गुर्जर ने जीती। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण गोपाल कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि रुक्मणी कौशिक थीं। महंत श्योरामदास महाराज ने बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर कृष्ण यादव, सतपाल यादव, रोहिताश्व, राजेंद्र यादव, किशनलाल यादव, रामसिंह यादव, राजेंद्र यादव, सीताराम कौशिक सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...