पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती 18 को, शोभायात्रा निकलेगी

परशुराम जयंती 18 को, शोभायात्रा निकलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम भगवान की जयंती 18 अप्रैल को परशुराम भवन पर धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गंगालहरी पारीक ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे भगवान परशुराम की पूजा अर्चना होगी। इसके बाद परशुराम भगवान की बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

खैरथल : कस्बे में 18 अप्रैल को मातोर रोड स्थित श्री परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज की अोर से परशुराम भगवान की जयंती मनार्ई जाएगी। उधर, कस्बे में परशुराम जयंती की तैयारियां ब्राह्मण समाज की अोर से की जा रही है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष व कार्यकारिणी की अोर से कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में ब्राह्मण बंधुओं के घर-घर जाकर जयंती कार्यक्रम में सहयोग करने व जयंती में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया।

गोविंदगढ़ : ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 17 अप्रैल को सुबह 7 बजे से रामचरित्र मानस का अखंड पाठ ब्राह्मण धर्मशाला में प्रारंभ होगा एवं 18 अप्रैल को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 9 बजे राम चरित्र मानस का पूजन व हवन आचार्य पंडित जगदीश शास्त्री द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। उधर, ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जिले से पधारे युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने नवयुवकों के संगठन का गठन किया गया। जिसमें गोविंदगढ़ इकाई से अध्यक्ष पद पर धीरज भगवती एवं संयोजक अमित खेड़ापति को चुना गया। इस मौके जिले से पधारे शिव चरण कमल, पीयूष उपाध्याय, नितिन भाल, रामबाबू शर्मा सहित सभी युवा समाज मौजूद रहा।

थानागाजी : रामलीला मैदान पर रविवार को परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 18 अप्रैल को रामटीला धाम पर सुंदर कांड पाठ करने, वाहन रैली करने का निर्णय लिया गया। 22 अप्रैल को शोभा यात्रा निकलने का निर्णय लिया।

थानागाजी. रविवार को आयोजित बैठक में मौजूद विप्र समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...