बस स्टैंड के लिए वाटर कूलर भेंट किए
किशोरी | कस्बे में संचालित जय मां दुर्गा नवयुवक मंडल के 37 सदस्यों ने स्वैच्छिक अनुदान एकत्रित कर रविवार को कस्बे के बस स्टैंड स्थित प्याऊ पर जनसेवार्थ वाटर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर एक वाटर कूलर भामाशाह जगदीश प्रसाद शर्मा ने भी भेंट किया। कार्यक्रम के अतिथि बाल आश्रम ग्राम कार्यक्रम प्रभारी आदेश शर्मा, तरुण भारत संघ से आए जिला जन जोड़ो अभियान के जिला समन्वयक सुरेश रैकवार, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद शर्मा, युवा नेता अशोक सिंह चौहान बानसूर, भाजपा जिला महिला मोर्चा महामंत्री रूबिया उपाध्याय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बाल आश्रम ग्राम कार्यक्रम प्रभारी आदेश शर्मा ने बस स्टैण्ड पर सोलर लाइट लगवाने के लिए 11 हजार रुपए भेंट किए। कार्मिक शशिभूषण वशिष्ठ ने वाटर फिल्टर, ग्रामसेवक ओमप्रकाश शर्मा ने प्लास्टिक की टंकी भेंट की।
बानसूर : ग्राम रतनपुरा बस स्टैंड पर भामाशाह द्वारा लगाए वाटर कूलर का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश यादव थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने भामाशाह सुनील यादव द्वारा लगाए वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामसिंह यादव, डॉ. अमरसिंह यादव, गोकुल चंद यादव, उदयसिंह यादव, सतीश यादव, रमेश चंद, कमल,संदीप, रामेश्वर, सन्नी सैनी, बद्री प्रसाद, महेंद्र त्यागी सहित मौजूद थे।
बानसूर. वाटर कूलर का उद्घाटन करते अतिथि।