2100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बानसूर. बुधवार को निकाली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
बानसूर | ग्राम ज्ञानपुरा में नगर परिषद के पूर्व आयुक्त रोशन सिंह शेखावत व अलवर यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय भागवत गर्जना का आयोजन किया गया। बुधवार से आयोजित भागवत गर्जना के दौरान महिलाओं ने बैंड बाजे व 2100 सौ कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली जो हरिदास महाराज मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। इस अवसर पर सैकडों महिला-पुरुष व ग्रामीण उपस्थित थे।