नवीन हत्याकांड में कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करेंगे
रामगढ़ | मुंडावर में नवीन शर्मा की संदिग्ध माैत पर न्यायोचित कार्रवाई काे लेकर ब्राह्मण समाज रामगढ़ ने बुधवार काे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार निधि सिंह को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गत 19 अप्रैल काे एक खाली प्लाॅट में नवीन शर्मा की संदिग्ध लाश मिलने के बाद भी अब तक पुलिस हत्यारों काे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि मृतक युवक नवीन शर्मा के परिजनाें ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस काे उपलब्ध करवाते हुए 2 मई काे रिपाेर्ट दर्ज करवा दी थी। पुलिस की इस शिथिल कार्यशैली से जिले के ब्राह्मण समाज में रोष है। समाज के एडवोकेट दिनेश शर्मा व धीरज शर्मा अादि ने बताया कि नवीन शर्मा के हत्यारों काे यदि शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो ब्राह्मण समाज अांदाेलन करेंगा। इस मौके पर लखविन्दर शर्मा, भूषण शर्मा, गाेपाल शर्मा, विजय भारद्वाज, नीरज शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा व अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
गोविंदगढ़ : कस्बे के युवा ब्राह्मण सभा परिवार इकाई द्वारा नवीन शर्मा हत्याकांड में उचित न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष धीरज भगवती ने बताया कि हत्याकांड के 1 महीने 27 दिन बीत जाने के बाद भी परिवारजनों को न्याय नहीं मिला है। इससे जिले के ब्राह्मण समाज में रोष है। ज्ञापन देने वालों में जोनू खेड़ापति, अशोक शर्मा, रोमी भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, दीपक शर्मा, रवि, मोनू अवस्थी, हैप्पी, परशुराम आदि मौजूद थे।
बानसूर : अखिल भारतीय बाह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जोशी के नेतृत्व में बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज ने गांव ऊछपुर निवासी नवीन कुमार शर्मा हत्याकांड में 27 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर चन्द्रकांत शर्मा, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, देवेन्द्र, सुमित शर्मा, राहुल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, अरुण जोशी, कपिल जोशी आदि मौजूद थे।
रामगढ़. मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ब्राह्मण समाज के लोग।