पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को दी फसलों के बारे में जानकारी

किसानों को दी फसलों के बारे में जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड क्षेत्र के ग्राम उलाहेड़ी स्थित विद्यालय के खेल मैदान में इफको फर्टिलाइजर्स व ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रामधन प्रजापत व अध्यक्षता इफरो जयपुर के मुख्य प्रबंधक किशन सिंह व डॉ. भगतसिंह मुख्य वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बानसूर ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने फसलों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। संगोष्ठी में करीब 500 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर रामवतार शर्मा, डॉ. वीके तिवाड़ी, पवन पुरी, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...