बानसूर | राष्ट्रीय ग्रामीण और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से गांव चतरपुरा व कोथल में किसान क्लब जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम विवेक रघुवंशी ने किसानों को किसान क्लब की उपयोगिता एवं उन्नत कृषि कार्य करने की जानकारी दी। इसके अलावा किसान क्लब से जुड़कर लोगों को मिलने वाले लाभ व जैविक खेती की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र बानसूर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राठौड़ ने पशुपालन जैविक खेती, गृह विज्ञान, उन्नत कृषि के बीज व कीटनाशक दवाईयों के उपयोग बताएं। सहायक कृषि अधिकारी सुरेश यादव ने विभाग द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बूंद-बूंद सिचाई अपनाने व उस पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी किसानों को दी। संस्था सचिव गोकुल चंद सैनी ने उपस्थित किसान क्लब के सदस्यों व अतिथियों का स्वागत करते हुए कृषि नई तकनीक अपनाने व अपनी आमदनी बढाने के लिए सभी किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर किसान गिर्राज सैनी, हरीश, सुरज्ञानी, मुकेश व महिला किसान मौजूद रहे।