कथा वाचक महाराज जुगल किशोर ने कहा इंसान को हमेशा सद भाव के साथ जीना चाहिए तथा मन मे किसी प्रकार का छल कपट नहीं रखना चाहिए, छल-कपट रखने वाले इंसान को भागवत भगवान की कृपा कभी प्राप्त नहीं होती। कथा वाचक गुरूवार को ज्ञानपुरा मे नगर परिषद के पूर्व आयुक्त रोशन सिंह शेखावत व अलवर यूआईटी चेयरमेन देवीसिंह शेखावत परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय भागवत गर्जना में कथा के दूसरे दिन उपस्थित श्रोताओं को प्रवचन दे रहे थे। उन्होंनें कहा इंसान को कभी भी किसी प्रकार से अन्य व्यक्ति के चरित्र पर उंगली उठाने से पहले स्वयं में सुधार करना चाहिए। उन्होंनें कहा साधु संतो का सम्मान करना चाहिए। कथा सुनकर उपस्थित श्रोतागण भावविभोर हो गये और श्रोताओं ने महाराज से अपने जीवन मे भागवत कथा के सभी निर्देशों को अपने जीवन चरित्र में उतारने का संकल्प लिया। कथा समापन मौजूद श्रोताओं को प्रसाद का वितरित किया गया। इस अवसर पर अलवर यूआईटी चेयरमेन देवी सिंह शेखावत, अलवर नगरपरिषद के सभापति अशोक खन्ना,उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह शेखावत, प्रताप सिंह शेखावत, एसीजेएम शक्ति सिंह शेखावत, पार्षद अंजू शर्मा, सुशीला यादव, रणवीर, लक्की, नीरज शर्मा, सुशील शर्मा, मदन गोपाल, शिव अग्रवाल, विशंभर सिंह शेखावत, गिर्राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहें।