बानसूर | कस्बे के सुभाष चौक स्थित जांगिड़ काम्पलेक्स में चौहानों का बास निवासी रतनलाल व कैलाश चंद जांगिड़ किया गया। शिविर में डा. वीरेंद्र यादव द्वारा 400 मरीजों की निशुल्क आखों की जांच की गई तथा 100 मरीजोंं को निशुल्क चश्में वितरित किये गये। शिविर में ऑपरेशन के लिए 43 मरीजों का चयन किया गया। इस अवसर पर देशराज, नेकीराज जांगिड़, मदनलाल, सुनील जांगिड़, प्रदीप इन्दौरिया सहित ग्रामीण मौजूद रहे।