पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आसपास के क्षेत्र में दुकानें बंद रहेंगी

आसपास के क्षेत्र में दुकानें बंद रहेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरिस्का में भ्रमण के लिए वाहन भी नहीं चलेंगे

भास्कर न्यूज | थानागाजी

सरिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र में बसे ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सोमवार काे सूरजनाथ आश्रम भर्तृहरि तिराहे पर किसान महापंचायत होगी। इसमें थानागाजी, राजगढ़ एवं बानसूर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण शामिल होंगे। महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) टिकैत के बैनर तले होगी। महापंचायत को देखते हुए सरिस्का के आसपास प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सरिस्का में भ्रमण के लिए जिप्सी, कैंटर व अन्य वाहन भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव भूपतसिंह बाल्याण, प्रदेश महामंत्री जयकिशन गुर्जर एवं जिला महासचिव पेमाराम सैनी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि झूठे मुकदमे लगाकर प्रताड़ित करना बंद किया जाए। पहले लगे मुकदमों काे सरकार वापस ले। परसाका बास गांव में सब स्टेशन बनाया जाए। राजस्व गांवों की आबादी वाली भूमि का ग्राम पंचायतों के नाम कर रहवासी पट्टा दिया जाए। भर्तृहरि मंदिर मार्ग की सड़क बनाई जाए। रजिस्ट्री पर लगी पाबंदी हटाई जाए एवं खातेदारी अधिकार दिए जाएं। थैंक्यू बोर्ड घाटा बांदरोल पर लगे बेरीकेड्स राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के जरिए हटवाए। सरिस्का में बसे गांव एवं धार्मिक स्थलों के लिए 24 घंटे रास्ता खुला रखा जाए। जंगली जानवरों से फसल को नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

जंगल में पशु चराई पर छूट दी जाए। विस्थापन के दौरान रिश्वत लेने, तारूंडा में ब्लास्टिंग करवाने एवं मौजनाथ बाबा का मंदिर तुड़वाने वाले अधिकारियों की जांच हो। सीसीएफ गोविंद सागर भारद्वाज का तबादला किया जाए। सरिस्का में बसे ग्रामीणों काे छप्पर व मकान बनाने की छूट हो। उन्हें बिजली कनेक्शन सहित मूलभूत सुविधाएं दी जाए। टहला-दौसा मार्ग शुरू किया जाए। मालाखेड़ा, नटनी का बारां वाया भर्तृहरि तक बस सेवा शुरू की जाए। राज्य सरकार से पहले हुए समझौते को लागू किया जाए।

सरिस्का क्षेत्र के ग्रामीणों की आज भर्तृहरि तिराहे पर महापंचायत

खबरें और भी हैं...