कस्बे के संगम मैरिज गार्डन पर पोकरण में परमाणु परीक्षण के गौरवमयी 20 वर्ष पूर्ण होने पर युवा शौर्य शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराज्यीय जल वितरण समीक्षा सेल अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा थे। अध्यक्षता रिटायर्ड मेजर सूबेदार किशनलाल यादव ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक पंडित जेलसिंह थे। भाजयुमो अध्यक्ष सुभाष यादव ने अतिथियों का स्वागत कर शर्मा को तलवार भेंट की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने आईटी विभाग की कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला डिपो प्रबंधक विजेंद्र यादव, जिला पार्षद अरविंद यादव, विजय पंसारी, जगदीश सूद, राकेश सैनी, मनोज यादव, श्याम सोनी, राजाराम सैनी, जयसिंह सैनी, राजेश यादव, नरेंद्र प्रधान सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी सहित पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित थे।
बानसूर. पोकरण की मिट्टी का तिलक लगाते मुख्य अतिथि।