बानसूर | कस्बे के समीप ढाणी मिडाला में किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरपंच लालचंद सैनी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजेश सैनी, मुकेश सैनी, महेश सैनी, रमेश चंद सैनी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।