बानसूर| अंतरराज्यीय जल वितरण समीक्षा सेल अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा एवं आईटी विभाग के जिला संयोजक अभिराम दीक्षित के निर्देश पर आईटी विभाग के विधानसभा प्रभारी श्याम सोनी ने बानसूर विधानसभा के पांचों मंडलों की आईटी संयोजक की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में श्याम सोनी विधानसभा प्रभारी बानसूर, रिंकू गुवारिया मंडल संयोजक नारायणपुर, विनय शर्मा मंडल संयोजक बानसूर, अभिषेक शर्मा मंडल संयोजक नीमूचाना, मनीष शर्मा मंडल संयोजक रामपुर, गोपाल गुर्जर मंडल संयोजक हरसौरा को बनाया गया है।