पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए लगाई जा रही हैं ग्रीष्मकालीन कक्षाएं

वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए लगाई जा रही हैं ग्रीष्मकालीन कक्षाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर| कस्बे में रोटी बैंक जनकल्याण सेवा संस्थान की ओर से कच्ची बस्ती में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए निशुल्क ग्रीष्मकालीन कक्षाओं का शुभारंभ शुक्रवार को एसडीएम दीनानाथ बब्बल ने बच्चों को अध्ययन सामग्री का किट देकर किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। सीडीपीओ प्रदीप घिलोटिया ने कहा समाज का सर्वांगीण विकास शिक्षा के बिना अधूरा है। रोटी बैंक संचालक आरसी यादव ने बताया कि कच्ची बस्ती में शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कक्षाएं लगाई जाएगी। इस मौके पर अशोक कुमार, दिनेश कुमार, प्रदीप यादव, सुरेन्द्र कुमार, सत्यवीर, करण सिंह गुर्जर, मोनू यादव सहित रोटी बैंक की टीम मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...