पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत गर्जना के तीसरे दिन सुनाए सुखदेव व राजा परीक्षित के प्रसंग

भागवत गर्जना के तीसरे दिन सुनाए सुखदेव व राजा परीक्षित के प्रसंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर| गांव ज्ञानपुरा में नगर परिषद के पूर्व आयुक्त ठाकुर रोशन सिंह शेखावत व अलवर यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत परिवार की ओर से सात दिवसीय भागवत गर्जना के तीसरे दिन लोगों को प्रवचन देते हुए कथा वाचक महाराज जुगल किशोर ने कथा के माध्यम से उनके महत्व को बताते हुए भागवत ज्ञान के बारे में बताया। उन्होंने सुखदेव जी, राजा परीक्षित आदि के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा भगवान के प्रति श्रद्धा ही मनुष्य को स्वर्ग का मार्ग दिखाती है व उसका रास्ता बनाने की सीढ़ियां भागवत कथा ही एक साधन है। अंत में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर किशनगढ़बास व्यापार मार्बल मंडी के चेयरमैन सुरेश टॉक, अलवर यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत, उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह शेखावत, प्रताप सिंह शेखावत, एसीजेएम शक्ति सिंह शेखावत, शिवम सिंह, परशुराम शर्मा, अनिल, सुल्तान सैनी, भवानी शंकर,बूराराम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सांवत सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।

धर्म-समाज

खबरें और भी हैं...