पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा चिड़ियावासा। शहर से 10 किलोमीटर दूर पानीवाला गढ़ा की स्कूल

बांसवाड़ा/चिड़ियावासा। शहर से 10 किलोमीटर दूर पानीवाला गढ़ा की स्कूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा/चिड़ियावासा। शहर से 10 किलोमीटर दूर पानीवाला गढ़ा की स्कूल के 12वीं तक क्रमोन्नत होने की आस बंधी है। पानीवाला गढ़ा, डांगलापाड़ा और पदमनाथ का गढ़ा गांव के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक जीतमल खांट से उनके आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पानीवाला गढ़ा गांव में 8वीं तक स्कूल है। इस स्कूल में पड़ोसी पदमनाथ का गढ़ा और डांगला पाड़ा गांव की बच्चियां भी पढ़ती है। लेकिन इसके बाद आगे 12वीं तक की पढ़ाई करने के लिए बच्चियों को जंगल के रास्ते 6 किलोमीटर दूर तेजपुर जाना पड़ रहा है। बीते 3 सालों में इस रास्ते से गुजरने के दौरान कई बार जानवरों ने बच्चियों पर हमले किए है। 3 बेटियां भी अगवा हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीण इतना खौफ पनप चुका है कि वह बेटियों को आगे की पढ़ाई नहीं करवा रहे हैं। जिस पर विधायक खांट ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की यह परेशानी उनके ध्यान में है। बेटियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। ऐसे में इस स्कूल को शीघ्र क्रमोन्नत करने शिक्षा मंत्री से भी बात करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के बांसवाड़ा आने पर उनके सभी चर्चा करेंगे।

खबरें और भी हैं...