पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनप्रतिनिधि बोले: एमजी अस्पताल में डॉक्टर लाओ

जनप्रतिनिधि बोले: एमजी अस्पताल में डॉक्टर लाओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनप्रतिनिधि बोले: एमजी अस्पताल में डॉक्टर लाओ

अस्पताल में पहुंचे शहरवासी और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने विशेष रूप से गायनिक डॉक्टरों की कमी अौर एक मात्र फिजीशियन को देखते हुए अतिरिक्त विशेषज्ञ डॉक्टर लगाने की गुहार लगाई। मंत्री ने भी समस्या को सुनते हुए इस संबंध में जयपुर जाकर तत्काल ही बांसवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टर लगाने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने नवजातों की मृत्यु प्रकरण में निलंबित और एपीओ किए गए कुछ डॉक्टरों को फिर से बांसवाड़ा में सेवा के लिए बहाल करने की मांग की। जिस पर मंत्री ने कहा कि जांच में दोषी पाए गए थे इसलिए हटाए गए हैं। फिर से उन्हें लगाया जा सकता है अगर कोई विरोध न हो तो। इस दौरान लोगों ने विशेष रूप से गायनिक डॉक्टर पीसी यादव, डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ.दिव्या पाठक की बहाली के लिए गुहार लगाई। उल्लेखनीय है कि नवजातों की मौत के बाद हुई जांच में इनको दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था।

खबरें और भी हैं...