मालिक ने पार्क की बाइक, 5 मिनट में चोर लेकर फरार
बांसवाड़ा|शहर के उदयपुर रोड स्थित एक वाटिका के पास मकान के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। बाइक मालिक कैलाश गामोठ ने बताया कि वह शाम को ऑफिस से घर पहुंचा तो बाहर ही रोजाना की भांति बाइक पार्क कर दी। लेकिन घर के अंदर गए और 5 मिनट ही हुए थे कि पड़ौस की महिला चिल्लाई की बाइक कोई चुराकर ले गया।