दानपुर/नवागांव| ग्राम पंचायत मुख्यालय दानपुर पर रविवार को पं. दीनदयाल
दानपुर/नवागांव| ग्राम पंचायत मुख्यालय दानपुर पर रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत शिविर लगाया गया। इसमें बीपीएल के 15, एपीएल के 7 और अंत्योदय के 5 आवेदन भरवाए गए। इस दौरान उपसरपंच चंद्रवीरसिंह सिसोदिया, शिविर प्रभारी संजय कुमार झंवर, जेईएन प्रदीप जैन, प्रदीप शेरावत, मणिलाल कटारा, बंसीलाल, करणसिंह, महेश तोतला, विनोद पटेल, देवू टेलर समेत ग्रामीण मौजूद रहे। इस परिवारों को 19 जून से घरेलू कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
तलवाड़ा में 10 दिन से एटीएम बंद, उपभोक्ता हो रहे परेशान
तलवाड़ा| पंचायत समिति मुख्यालय पर लगी बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम बंद होने से उपभोेक्ताओं को नकदी निकालने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत छुट्टी के दिन होती है, जिस दिन बैंक भी बंद रहती है। यहां लगी एटीएम 10 दिन से बंद है। एटीए में राशि नहीं होने का बोर्ड लगा हुआ है। आसपास के गांवों से आने वाले लोग खाली हाथ जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बंद एटीएम को शुरू कराने की मांग की है।