पानी संकट की लाइव रिपोर्ट
भास्कर की टीम ने बांसवाड़ा और कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के पानी का संकट झेल रहे गांवों में जाकर मौके के हालात देखे। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के नाम पर हर साल उनके क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा किया जाता है लेकिन हालात जस के तस है। हर गर्मी में उनको तो पीने के पानी के संकट का सामना करना ही पड़ता है।