- Hindi News
- National
- हाउसिंग बोर्ड: 8 दिन से नालियों का पानी सड़क पर, सभापति ने सुनवाई नहीं की
हाउसिंग बोर्ड: 8 दिन से नालियों का पानी सड़क पर, सभापति ने सुनवाई नहीं की
बांसवाड़ा। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीते 8 दिनों से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसके चलते एक तरफ जहां लोगों को बदबू सहनी पड़ रही है वहीं सड़क को भी नुकसान हो रहा है। हैरानी की बात है कि इस बारे में सभापति और उपसभापति दोनों को जानकारी देने के बाद भी इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पार्षद सुरेश कलाल का कहना है कि वार्ड 2 और 3 के बीच शिव हनुमान मंदिर के समीप नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। इसका फाेटो खींचकर सभापति मंजूबाला पुरोहित और उपसभापति महावीर बोहरा को व्हाट्सअप कर परेशानी बताई है। इधर, इस संबंध में सभापति पुरोहित का कहना है कि पार्षद कलाल उस वार्ड के नहीं है। जहां पानी वह सड़क पर पानी बहने की बात कर रहे है वहां नाला बनाया जा रहा है। जिससे हो सकता है कि पानी सड़क पर आया हो। पक्का नाला बनने से क्षेत्रवासियों को ही सुविधा मिलेगी।