पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यूयॉर्क में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे करण जौहर

न्यूयॉर्क में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे करण जौहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Á25 मई को करण जौहर 46 वर्ष के हो जाएंगे। इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो करण इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इस बीच वे अपने जन्मदिन के मौके पर छोटा सा ब्रेक लेंगे। वे न्यूयॉर्क ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, जहां वे अपना बर्थडे इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों के साथ मनाएंगे। वे वहां कुछ दिन रुकेंगे फिर इंडिया वापस लाैट आएंगे।’ करण के इस बर्थडे पर उनके करीबी दोस्त फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और श्वेता बच्चन नंदा मौजूद रहेंगे।

सुशांत सिंह ने पार्टनरशिप में शुरू किया बिजनेस

Áइंजीनियरिंग छोड़ अभिनेता बने सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में बिजनेसमैन वरुण माथुर के साथ मिलकर इंसेई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी की शुरुआत की है। यह अपनी तरह का पहला ऐसा बिजनेस है, जो इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी और टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। सुशांत ने कहा, ‘उभरती टेक्नोलॉजी समाज और संस्कृति को तेजी के साथ तोड़-मरोड़ रही हैं और इससे शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। यह सही समय है जब ऐसे नए सोल्यूशंस के लिए पार्टनरशिप की जाए और उन्हें तैयार किया जाए, जो लोगों को इन बाधाओं से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करें’। सुशांत इन दिनों ‘केदारनाथ’ की शूटिंग कर रहे हैं।

कैंसर के कारण हुआ राजीव खंडेलवाल की मां का निधन

Áगुरुवार को एक्टर राजीव खंडेलवाल की मां का निधन हो गया है। राजीव ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए यह खबर अपने फैन्स के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा..., ‘बीते दिनों मेरी मां का देहांत हो गया। वे बीते डेढ़ साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं। हम इस लड़ाई में साथ थे लेकिन वो इससे बाहर नहीं आ पाईं। वे हमेशा मेरे अंदर जिंदा रहेंगी।’ राजीव इन दिनों टॉक शो ‘जज्बात’ होस्ट कर रहे हैं।

ईद पर घर वापस लौटना चाहते हैं शाहरुख खान

अानंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग इन दिनों अमेरिका में चल रही है। अमेरिकी शेड्यूल की शूटिंग के लिए 45 दिनों का वक्त तय किया गया था लेकिन अब यह अागे बढ़ सकता है। ऐसे में शाहरुख जल्द से जल्द वहां फिल्म की शूटिंग पूरी करके ईद पर घर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

अमित कर्ण | मुंबई

शा हरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग मिड जून तक अमेरिका के ओरलैंडों और हंट्सविले शहर में चलेगी। शाहरुख के साथ ही वहां फिल्म के राइटर-डायरेक्टर और बाकी क्रू मेंबर भी मौजूद हैं। कुल 90 लोगों की टीम 27 अप्रैल की रात अमेरिका रवाना हुई थी। फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका के पचास स्थानीय क्रू मेंबर्स को हायर किया गया है। तीन दिन पहले ही वहां वीएफएक्स टीम भी पहुंची है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग और वीएफएक्स वर्क दोनों साथ ही चल रहे हैं। अमेरिका का यह शेड्यूल वैसे तो कुल 45 दिनों का है पर सूत्रों के मुताबिक यह आगे खिसक सकता है। ऐसे में ईद पर शाहरुख का घर वापस लौटना मुश्किल नजर आ रहा है। वे ईद पर घर लौटने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। बीते दिनों शाहरुख फिल्म की शूटिंग के बीच वक्त निकालकर सोनम के रिसेप्शन और मुकेश अंबानी की बेटी की एंगेजमेंट के लिए भारत आए थे। अब वे हर हाल में वक्त निकालकर ईद का त्योहार अपने परिवार वालों के साथ मनाना चाहते हैं।

अमेरिका शेड्यूल की शूटिंग के बाद पूरी टीम इंडिया लौटेगी। इसके बाद मुंबई में 34 दिनों की शूटिंग होगी। ज्यादातर पैच वर्क भी मुंबई में ही शूट किए जाएंगे। मुंबई शेड्यूल के लिए कटरीना कैफ की डेट्स भी ब्लॉक कर दी गई हैं।

ओरलैंडों के हिंदू कल्चर सेंटर में चल रही है शूटिंग

जीरो’ की शूटिंग इन दिनों टीम ओरलैंडों के ग्रिले 29 इलाके में इलाके चल रही है। फिल्म की टीम यहां हिंदू कल्चर सेंटर में शूटिंग कर रही है। फिल्म में वहां के स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। पारंपरिक वेशभूषा में दो दर्जन कलाकारों के साथ वहां पूजा-पाठ का सीक्वेंस फिल्माया गया है। शाहरुख की मैनेजर करुणा वडवाल ने हाल ही में यह दावा किया कि ‘जीरो’ बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी। इसके वीएफएक्स पर भारी-भरकम खर्च किया जा रहा है। नासा में शूटिंग करने के लिए स्पेस फरिंग इक्विपमेंट्स भी किराए पर लिए जा रहे हैं। ये वो पार्ट्स हैं जिनकी मदद से स्पेस में ट्रैवल किया जाता है, जैसे कि स्पेसक्राफ्ट और स्पेस पलेन्स।

दैिनक भास्कर, बांसवाड़ा, रविवार, 20 मई, 2018

परिवार के लिए...

शूटिंग के दौरान डायरेक्टर आनंद एल राय और राइटर हिमांशु शर्मा

‘जीरो’ के सेट से आर माधवन की भी कुछ तस्वीरें सामने अाई हैं।

अमेरिका के ओरलैंडो स्थित इसी मंदिर में पूजा-पाठ का सीक्वेंस फिल्माया गया है।

चर्चा है...

आमिर की ‘महाभारत’ में कृष्ण का रोल कर सकते हैं सलमान

Áआमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट, फिल्म ‘महाभारत’ में सलमान खान कृष्ण का रोल कर सकते हैं। खुद आमिर इस फिल्म में कर्ण का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं अाया पर सूत्रों की मानें तो आमिर ने ‘महाभारत’ में द्रौपदी के रोल के लिए दीपिका पादुकोण और फातिमा सना शेख को अप्रोच किया है। कथित तौर पर फिल्म की कहानी द्रौपदी के पॉइंट ऑफ व्यू से दिखाई जाएगी इसलिए यह किरदार फिल्म के लिए अहम है।

तीन पार्ट में बनेगी फिल्म

आमिर पहले इस फिल्म को 7 से 10 पार्ट बनाने का प्लान कर रहे थे पर अब वे तीन पार्ट्स में पूरी कहानी दिखाने का प्लान बना रहे हैं। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए वे पहले इसके सभी हिस्सों की शूटिंग करेंगे और बाद में एक के बाद एक सभी फिल्मों को रिलीज किया जाएगा। फिल्म फ्लोर पर कब आएगी? अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ। इस प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे और बीते दिनों एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने यह खर्च उठाने के संकेत भी दिए थे।

from the sets of M VIE

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रही हैं। शनिवार को उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में वे और अर्जुन पेरिस स्थित एफिल टावर के सामने खड़े मुस्कुरा रहे हैं। विपुल शाह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। अमृतसर, लंदन और पेरिस समेत इस फिल्म की शूटिंग कुल 75 शहरों में होगी।

10

खबरें और भी हैं...