पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्य डाकघर में आज से शुरू हो जाएगा पासपोर्ट कार्यालय

मुख्य डाकघर में आज से शुरू हो जाएगा पासपोर्ट कार्यालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहर के मुख्य डाकघर कार्यालय में रविवार सुबह 11:00 बजे पासपोर्ट कार्यालय शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से अब लोगों को पासपोर्ट के लिए जोधपुर और जयपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मानशंकर निनामा होंगे जबकि अध्यक्षता राज्य मंत्री धन सिंह रावत करेंगे। विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव भीमा भाई होंगे। अधीक्षक डाकघर डूंगरपुर मंडल डूंगरपुर एमएस खान जई ने बताया कि समारोह में पोस्ट मास्टर जनरल राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र, अजमेर रामभरोसा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जयपुर राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...