बांसवाड़ा | माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रधानाध्यापकों का तबादला किया गया है। इसमें जिले के पांच प्रधानाध्यापकों को इधर-उधर किया। बाबूलाल दांतला को कन्या स्कूल राठ धनराज सज्जनगढ़, लोकेश आचार्य को कन्या स्कूल आबापुरा, मणिलाल को चिकनपाड़ा अरथूना, विनोद कुमार शाह को हिम्मता की ढाणी गढ़ी और प्रद्युमन त्रिवेदी को कन्या स्कूल सागतलाई तलवाड़ा में प्रधानाध्यापक पद पर लगाया गया है। इनको 28 मई तक पद संभालना होगा।