पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 वाहन हर सप्ताह चोरी, गांवों से ज्यादा शहर में वारदातें

2 वाहन हर सप्ताह चोरी, गांवों से ज्यादा शहर में वारदातें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
023 वाहन चोरी हुए पिछले 4 माह में

इस साल 11 वाहन ही किए बरामद।

वाहन चोरी के बाद पुलिस की लापरवाही

वाहन चोरी होने की सूचना के बाद पुलिस काफी लापरवाही बरतती है। कई बार सूचना मिलने के बाद भी पुलिस नाकाबंदी नहीं करती। यहां तक की पीड़ित रिपोर्ट तक दर्ज करने में पुलिस आनाकानी की जाती है।

चोरी की बाइक मिलने के बाद काटने पड़ते हैं चक्कर : पीड़ित बाइक चोरी होने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा देता है। इस दौरान अगर उसकी बाइक कहीं पर मिल जाती है तो बाइक को लेने के लिए उसे चक्कर काटने पड़ते है। पीडि़त को कोर्ट में जाकर बाइक के दस्तावेज जमा करवाकर सुपुर्दगी करवानी पड़ती है, तब जाकर उसे थाने से बाइक मिल पाती है।

बांसवाड़ा. जिले में सबसे ज्यादा बाइक चोरी कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द हो गई हैं। पिछले 4 माह पर ही गौर करें तो बांसवाड़ा में बाइक चोरी की वारदातें हर सप्ताह में 1 से 2 हो रही है। 4 माह में 15 बाइक चोरी शहर सर्कल में हो चुकी है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर 12 बाइक बरामद की।

शौक पूरा करने के लिए बेचते हैं वाहन

बाइक चोरी में पकड़े गए आरोपितों ने चोरी का कारण यहीं बताया कि उनके मौज शौक पूरे हो सके। नशे और मजे की जिंदगी जीने के लिए जरुरी रकम काम धंधे को छोड़ चोरी कर जुटा लेते हैं। इसलिए जो दाम मिले वो ले लेते हैं।

पिछले चार माह की स्थिति

थाना चोरी वाहन बरामद

कोतवाली 15 12

सल्लोपाट 5 2

सदर 2 1

कंटेंट : चिराग द्विवेदी

खबरें और भी हैं...