बांसवाड़ा| महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के सामने लोगों सहित विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन दिया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से दिए गए ज्ञापन में रिक्त पदों पर जिले में ही पद विरुद्ध वेतन आहरित कर रहे अधिशेष नर्स ग्रेड सैकंड को वरिष्ठता के आधार पर समायोजन करने की मांग रखी। इसके साथ ही अस्पताल में कार्यरत 35 नर्स ग्रेड का 3 माह 21 दिन का रुका वेतन उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगे रखी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रकमचंद मईडा ने दी। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष ने चिकित्सामंत्री से मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में कार्यरत संविदा कर्मी लैब टेक्नीशियनों को नियमित करने की मांग रखी।