नवागांव| छोटी सरवन के आगे मध्यप्रदेश सीमा में स्थित गरेटी टोल नाके व भाटखेड़ी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। दानपुर निवासी नरेंद्र लोहार अपने दुकान के सामान खरीदने शुक्रवार सुबह घर से । रतलाम से वापस आते समय ट्रैक्टर की टोली से टकराने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। सिर में गहरी चोट लगने के कारण युवक नीचे गिर गया और कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर मौत हो गई। मध्यप्रदेश पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और अावश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम को शव पैतृक गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।