पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराणा प्रताप जयंती 16 जून को, कवि सम्मेलन भी होगा

महाराणा प्रताप जयंती 16 जून को, कवि सम्मेलन भी होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवदा में क्षत्रिय सभा की बैठक में मौजूद समाज के पदाधिकारी।

बांसवाड़ा। जिले में क्षत्रिय महासभा की ओर से 16 जून को महाराणा प्रताप जयंती समारोह मनाए जाने की तैयारियां प्रारंभ की गईं। 15 जून को कवि सम्मेलन भी प्रस्तावित है। इसी के तहत पूर्व राजपरिवार के सदस्य जगमाल सिंह और क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह आनंदपुरी की मौजूदगी में देवदा खंड की बैठक हुई।

इसमें प्रताप जयंती महोत्सव बड़े पैमाने पर मनाए जाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी क्षत्रिय समाजजन समारोह में पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भाग लें,जिससे कि एक रूपता नजर आए। बैठक में 3 जून को समानता मंच की आसपुर में होने वाली बैठक में सभी क्षत्रीय सरदारों को भाग लेने का आह्वान किया गया। साथ ही महिला सरदारों से भी प्रताप जयंती समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान चुंडा चौखला के अध्यक्ष और सरदार रायसिंह चौहान, मनो हर सिंह राणावत, शिव सिंह शक्तावत,मानसिंह चौहान,किशन सिंह, विरेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, भगवत सिंह,शंकर सिंह, महेंद्र राज सिंह,लाला लाजपतराय सिंह देवदा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...