बांसवाड़ा। कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष चांदमल जैन के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िला कांग्रेस कमेटी भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान ने दी।