बांसवाड़ा। जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूरी पर गेमनपुल के पास स्थित माही माता मंदिर और माही सागर गंगा परिक्रमा पद यात्रा रविवार सुबह 7 बजे भारत माता मंदिर रातीतलाई से प्रारंभ होगी।
यात्रा में भारत माता मंदिर के रामस्वरूप महाराज, घाेटिया अांबा महंत रामगिरी महाराज, इटेश्वर धाम महंत चेतनपुरी महाराज, नरसिंह गिरी महाराज की अगुवाई में 60 से अधिक गांवों के श्रद्धालु भाग लेंगे। जो 125 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पद यात्रा में भाग लेंगे। प्रवक्ता प्रकाश चरपोटा ने बताया कि परिक्रमा पद यात्रा रविवार को भारत माता मंदिर से निचला घंटाला,सूरापाड़ा, गागरी, घाटे की नाल, बरबड़िया,गरनावट, बप्पटिया, भूंगड़ा, यादव बस्ती, ठेचला, सागवारी जाएगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। सोमवार को कुंडापाड़ा, कैलामेला, बड़ावदा, काली घाटी, मालिया, नायन, वाड़ी, मांडवी से पृथ्वीपुरा जाएगी जहां रात्रि विश्राम रखा गया है। मंगलवार को सुरपुरा,घोड़ी तेजपुर, पीपलीपाड़ा, डूंगरा, चंद्रोड़ प्रथम और द्वितीय, कटुंबी, आड़ी भीत, नापला, डेरी जाएंगे। बुधवार को डेरी से नादिय,अडवापाड़ा, पचोर, बोरिया, झरनिया, गामदा, आबापुरा जाएंगे।