पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधान और विकास अधिकारी ने विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे

प्रधान और विकास अधिकारी ने विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद जनप्रतिनिधी और ग्रामीण।

बांसवाड़ा। लक्ष्मणगढ़ झरी में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में विकास कार्यों के लिए बांसवाड़ा पंचायत समिति दूधालाल और विकास अधिकारी खातुराम निनामा ने ग्रामीणों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे।

इस दौरान ग्रामीणों ने वन भूमि क्षेत्र में श्मशान घाट के लिए जमीन आवंटित करवाने और समीप के नदी नालों पर चार से पांच एनीकट बनवाने की मांग की। इस दौरान चर्चा में सामने आया कि श्मशान घाट के लिए जमीन और चार से पांच एनीकटों का निर्माण स्थान वन भूमि क्षेत्र में आता है। इस पर गांव के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वन क्षेत्र में नदी नालों पर एनीकट निर्माण से वन्य जीवों को भी पानी मुहैया करवाया जा सकेगा। इस पर प्रधान और विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम सभा में प्रस्ताव लेकर दें,जिससे कि आगे की कार्यवाही की जा सके। ग्राम सभा में सरपंच कमला चरपोटा, जीवणा चरपोटा,उपसरपंच बहादुर भाई, ग्राम विकास अधिकारी कमलकांत पुरोहित, पंचायत सहायक प्रेरणा उपाध्याय,पंचायत प्रचार प्रसार अधिकारी अरविंद भट्‌ट आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...