पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगर कोई विरोध नहीं करे तो निलंबित डॉक्टरों को यहां फिर से लगा देंगे: सराफ

अगर कोई विरोध नहीं करे तो निलंबित डॉक्टरों को यहां फिर से लगा देंगे: सराफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा

दो दिनों के बांसवाड़ा दौरे पर आए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ अंतिम दिन महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां आते ही वार्डों का जायजा लिया। हालांकि पहले से सूचित होने के कारण अस्पताल प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारु कर लिया गया था। साफ-सफाई पर ज्यादा जोर था। अस्पताल में पहुंचे शहरवासी और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कुछ डॉक्टरों को फिर से बहाल करने की मांग की तो सराफ बोले कि अगर कोई विरोध नहीं करे तो निलंबित किए डॉक्टरों को फिर से लगा देंगे। इससे पहले मंत्री सराफ ब्लड बैंक, दवा वितरण केंद्र, आईसीयू, पैथोलॉजी लैब और डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करते हुए एसएनसीयू वार्ड पहुंचे। जहां उन्हें 9 माह पहले पहुंचना था। 90 नवजातों की मौत के प्रकरण में देरी से आए मंत्री लेकिन उस वार्ड में ज्यादा नहीं रुके। वार्ड के हर एक कमरे का जायजा लेकर दूसरे वार्ड की ओर निकल पड़े। इसके बाद जहां पोस्ट ऑपरेटिव, सीटी स्केन और मेल वार्ड का दौरा किया। जहां मरीजों के हालचाल जाने और अस्पताल में स्टाफ द्वारा पैसे लेने की शिकायतों की जानकारी ली।

नवजात को मृत घोषित नहीं करने की जांच रिपोर्ट देखी

पिछले दिनों नवजात बच्ची को मृत घोषित करने में डॉक्टरों द्वारा बरती गई लापरवाही पर मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से जांच रिपोर्ट मांगी। मंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट पढ़ने के बाद इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। मंत्री को सौंपी जांच रिपोर्ट में पीएमओ ने डॉक्टरों को निर्दोष माना था।

खबरें और भी हैं...