सेमलिया में शरारती युवकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ग्रामीण मुखर
चिड़ियावासा| साहब बेटियों को स्कूल, कॉलेज, टयूशन, कोचिंग भेजना दुश्वार हो गया है। अधिकांश अभिभावक रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। ऐसे में बांसवाड़ा पढ़ने जाने वाली बेटियों को ऑटो में बैठाने तक जाना पड़ता है और फिर उनके आने का भी इंतजार करना पड़ता है। कारण कि कुछ बदमाश शराब पीकर राह जाती बेटियों को छेड़ते हैं और उनके साथ अभद्रता करते हैं। यह पीड़ा गुरुवार को ग्राम पंचायत बड़गांव के सेमलिया गांव के ग्रामीणों ने सदर थाने में पहुंचकर पुलिस को बताई। इस दौरान बड़गांव सरपंच गौतमलाल मीणा, संदीप पंड्या, राजेंद्र उपाध्याय, दिलीप उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, यश ठाकोर, प्रकाश पंडया, नीलेश पंडया समेत ग्रामीण मौजूद रहे।