बांसवाड़ा| दानपुर क्षेत्र के कटुंबी मोड पर 5 दिन पहले मृत मिले मुंदड़ी गांव के कांतिलाल भील की प|ी आैर परिजन गुरुवार को एसपी से मिले और इसे हत्या बताते हुए एसपी को 2 जनों के खिलाफ नामदज शिकायत दी। मृतक की प|ी सुका ने मुलिया के मगन और वागपुरा के लालु के खिलाफ उसके पति की हत्या करने का संदेह जताया है।
एसपी को दिए परिवाद में बताया कि कांतिलाल छोटी सरवन में हाट बाजार में गया था। दूसरे दिन सुबह देवीसिंह नाम के व्यक्ति ने कांतिलाल के सड़क पर मृत पड़े होने की खबर दी। प|ी ने बताया कि छोटीसरवन में उसका पति मगन और लालु के साथ था। जब इसके बारे में दानुपर पुलिस को बताया तो पुलिस ने उल्टे कांतिलाल पर चोरी करने जाने का आरोप लगाते हुए हादसे में माैत होना बता दी।