चिड़ियावासा| कस्बे के यादव मोहल्ले में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के पुकार कार्यक्रम का गुरुवार को बांसवाड़ा तहसीलदार शांतिलाल जैन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। तहसीलदार ने महिलाओं से रूबरू होकर स्वास्थ्य सेवाओं और आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार की जानकारी ली। पुकार कार्यक्रम को लेकर प्रमुख बातों और बिंदुओं का प्रपत्र का एएनएम प्रियंका वैष्णव ने पढ़कर सुनाया। एएनएम वीणा जोशी व स्वास्थ्यकर्मी अनिता पंडया ने टीकाकरण पर जाेर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज मीणा ने शिशु मृत्यु दर में कमी, गर्भवती और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भू अभिलेख निरीक्षक नारायणलाल कटारा, पटवारी राकेश रावत, एलटी फिरोज, आगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यादेवी, आशा सहयोगिनी भावना डोडियार, आशा सहयोगिनी संगीता चरपोटा, महिला साथिन जशोदा यादव मौजूद रहे।
वहीं, कार्यक्रम के बाद वापस लौटते समय चिड़ियावासा बसस्टैंड पर ओवरलोड वाहन गुजरते देखकर तहसीलदार वहां रुक गए और टेम्पो को रुकवाकर सवारियां उतारने लगे। साथ ही ऑटो चालकों से चर्चा कर उनसे समझाइश कर ओवरलोड वाहन नहीं चलाने के लिए पाबंद किया।
चिड़ियावासा में अवलोकन करते बांसवाड़ा तहसीलदार शांतिलाल जैन।