पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाथद्वारा से आए कोच सिखा रहे बैडमिंटन के गुर

नाथद्वारा से आए कोच सिखा रहे बैडमिंटन के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों को नई तकनीक से रूबरू करवाने के लिए जिला बैडमिंटन संघ की ओर से दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल स्टेडियम में बने इंडोर बैडमिंटन हॉल में लगे इस शिविर में खिलाड़ियों को बैडमिंटन में माहिर बनाने के लिए जिला संघ ने नाथद्वारा से एनआईएस कोच नितेश माली को बुलाया है। संघ के सचिव राजीव द्विवेदी ने बताया कि सुबह के सत्र में फिटनेस और शाम को तकनीक की जानकारी दी जा रही है। गुरुवार को व्यवसायी अनिल खटेड़ तथा संत पाॅल्स विद्यालय के प्राचार्य फादर शैजो थोमस ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में विजय सोनी, श्याम जांगिड,दिलेन्द्र जैन आदि सहयोग कर रहे हैं। शिविर का समापन 20 मई को होगा।

खबरें और भी हैं...