प्रदेश की दूसरी और जिले की एकमात्र मूक बधिर स्कूल को राजस्थान सरकार ने क्रमोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। माध्यमिक स्कूल से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत होने से अब उन बच्चों के सपने पूरे हो सकते हैं, जो 10वीं के बाद भी आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
इस खबर से निश्चित तौर पर बच्चों के साथ अभिभावकों को भी राहत है। जो इस पसोपेश में थे कि उनके विशेषयोग्जन बच्चों का अागे की पढ़ाई कहा कराई जाए। लेकिन अब पूरी स्कूली शिक्षा ही एक स्कूल में पूरी होगी। सरकार ने इस आदेश के साथ स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद को समाप्त कर प्रिंसिपल का नया पद सृजित कर दिया गया है। ऐसे में वर्तमान में स्कूल की व्यवस्थाएं संभाल रहे प्रधानाध्यापक कौशल पंड्या को अन्य जगह पर स्थानांतरण किया जाएगा। क्रमोन्नत करने के पहले साल कक्षा 11 और दूसरे साल से 12वीं की कक्षाएं प्रारंभ होंगी। इस स्कूल में स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार यहां एच्छिक विषयों में ही व्याख्याता उपलब्ध होंगे। हिंदी और अंग्रेजी के शिक्षण के लिए व्याख्याता के स्थान पर वर्तमान में स्वीकृत वरिष्ठ अध्यापक ही कार्य करेंगे।
इन पदों की स्वीकृति
पदनाम स्वीकृत
प्रधानाचार्य (लेवल-16) 01
प्रधानाध्यापक (लेवल-14) 00
व्याख्याता (लेवल-12) 03
कुल योग 04